चतरा, सितम्बर 1 -- Chatra News: कोयद के 50 वर्षीय लालू बिरहोर चार दिन से लापताटंडवा निज प्रतिनिधिटंडवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोयद पंचायत के ढिबर टोला निवासी आदिम जनजाति के 50 वर्षीय लालू बिरहोर पिछले चार दिनों से लापता हैं, जिससे परिजन परेशान हैं। परिजनों ने बताया कि पिछले गुरुवार की सुबह वे रोज की तरह नाश्ता कर लूंगी और शर्ट पहनकर हाथ में टांगी और जाल लेकर बांस करील लाने के लिए घर से निकला। उन्होंने बताया था कि वे हाढहु जंगल की ओर जा रहे हैं, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटे। जब देर शाम तक वे नहीं आए तो परिजनों ने आसपास और जंगल में खोजबीन शुरू की। शुक्रवार, शनिवार, रविवार एवं सोमवार को ग्रामीणों के सहयोग से जंगल के विभिन्न हिस्सों में तलाश की गई, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। लालू बिरहोर के लापता होने के बाद से परिवार का रो-रो...