चतरा, नवम्बर 22 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, केदली कलां में सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा परिसर चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। प्रकाशोत्सव को लेकर 20 नवंबर से लगातार प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को तीसरे दिन भी प्रभात भव्य प्रभात फेरी निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान संगत ने गुरबाणी कीर्तन एवं गुरु महाराज के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Munger News: जमालपुर गुरुद्वारा में 48 घंटे के अखंड पाठ की हुई समाप्ति, कल मनेगा 557वां प्रकाशोत्सव समारो...