चतरा, अक्टूबर 16 -- Chatra News: सिमरिया, प्रतिनिधि। गुरुवार को सिमरिया प्रखंड के एदला स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को 'कृषोन्नति योजना' (वर्ष 2026-27) के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर राजेश कुमार एवं असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर सुधीर कुमार ने उपस्थित लोगों को कृषि क्षेत्र में महिलाओं के अतुलनीय योगदान और उनके सशक्तिकरण पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ महिलाएं ही हैं। उनके अथक परिश्रम, समर्पण और महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने व उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ही इस दिवस का आयोजन किया जाता है।प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- Jamui News: कृषि योजनाओ...