चतरा, अगस्त 24 -- Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिषर में सोमवार को 77वां वन महोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए। वहीं वन विभाग के डीएफओ राहुल मीणा एवं जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी सहित अन्य लोग उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि जंगल और पर्यावरण की सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक ग्रामीण कम से कम पांच-पांच पौधे लगाकर उनकी देखभाल करे तो क्षेत्र को फिर से हरा-भरा और वन संपदा को सुरक्षित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: बलियापोसी पंचायत में 77वां वन महोत्...