चतरा, अगस्त 23 -- Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बंठा गांव में शनिवार को दोपहर में घर पर वज्रपात होने से मां-बेटी घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला मंजू देवी, पति स्व. सुरेश गंझू को मोटरसाइकिल से कुंदा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि वज्रपात की चपेट में आने के बाद मंजू देवी बेहोश हो गई थीं।वहीं उनकी बेटी ऋतु कुमारी पिता स्व. सुरेश गंझू को भी वज्रपात का आंशिक झटका लगा।हालांकि ऋतु कुमारी की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय तत्काल मोटरसाइकिल से मंजू देवी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया ताकि समय पर इलाज मिल सके। यह भी पढ़ें- Chatra News: वज्रपात की चपेट में आने से महिला घायल स्...