Chatra News: कुंदा की जनसमस्याओं को लेकर समाजसेवी ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
चतरा, अक्टूबर 1 -- Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में उभरते नए चेहरे के रूप में सामने आ रहे व्यवसायी सह समाजसेवी मुकेश कुमार वर्मा ने कुंदा प्रखंड की विभिन्न ज्वलंत जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में प्रखंड की जर्जर मुख्य एवं ग्रामीण सड़कों की मरम्मत कराने, खराब पड़े चापानलों एवं नल-जल योजनाओं को दुरुस्त कराने तथा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।वहीं, क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति में सुधार, किसानों को समय पर खाद-बीज और सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने तथा जन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.