चतरा, नवम्बर 1 -- Chatra News: चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को किसान मोर्चा की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन सिंह भी शामिल हुए। उनके आगमण पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने तथा किसानों के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी की नीतियों और किसान हित में किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास सिंह, नवीन शाह...