चतरा, अगस्त 22 -- Chatra News: टंडवा निज प्रतिनिधि बाप दादाओं के जमीनों को सीसीएल के हवाले कर किसान आज ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इन्हें न्याय दिलाने के लिए न तो जनप्रतिनिधि आगे आ रहे हैं और न ही विपक्ष के नेता।सीसीएल ने जिस मगध, आम्रपाली, चंद्रगुप्त और संघमित्रा कोल परियोजना के विस्तार के लगभग 40 हजार एकड़ से अधिक जमीनों का अधिग्रहण किया है। उसमें फौरेस्ट लैंड,जीएम और रैयती जमीनो का किस्म शामिल हैं। जानकारों की मानें तो किसानों से 8-9 गुणा अधिक मुआवजा वन विभाग और राज्य सरकार वसूल कर रही है। बताया गया कि जिन जमीनो पर सीसीएल कोयला उत्पादन कर रही है उसमें फौरेस्ट लैंड के बदले, लगभग 70 लाख प्रति एकड़ मुआवजा सीसीएल को भुगतान करना पड़ा है जबकि प्रति एकड़ में लगभग दस लाख पौधा रोपण अलग से खर्च करना है। जिसकी राशि सीसीएल को वन विभाग को देना पड़ा है।वहीं...