Chatra News: कान्हाचट्टी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
चतरा, जुलाई 4 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत कैंडी नगर पंचायत के ग्राम कादे में शनिवार को बिन्देश्वर साहू की माता स्वर्गीय धरमी देवी के गोपालगमन के उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चतरा विधायक जनार्दन पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और स्व. धरमी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मंटू कुमार (विभाग प्रचारक), मदगड़ा पंचायत की मुखिया सुप्रिया कुमारी, कान्हाचट्टी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सतीश सिंह, उदय चंद्रवंशी, शंकर दयाल सिंह सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.