Chatra News: कल्याणपुर में तीन दिवसीय जितिया जतरा महोत्सव का उद्घाटन
चतरा, अक्टूबर 5 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा प्रखण्ड के कल्याणपुर में तीन दिवसीय जितिया जतरा महोत्सव का उद्घाटन विधायक उज्जवल कुमार दास ने किया। बताया गया कि सालों से इस त्योहार को धुमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक ने जितिया पर्व एवं जतरा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सहेजने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजक समिति एवं समस्त कल्याणपुरवासियों को इस भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी। यह भी पढ़ें- Katihar News: करमा-धरमा पूजा में गूंजे पारंपरिक गीत, देर रात तक थिरके ग्रामीण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.