चतरा, जुलाई 7 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पन्दनी पंचायत के महुवाई मोड में एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर छीनतय के मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित ऑटो चालक पवन कुमार ने मयूरहंड थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि तीन जुलाई को अपने घर टेम्पु चलाकर जा रहा था। महुवाई मोड के समीप जेएच जीरो टु बी 4888 नंबर की बोलेनो गाड़ी मेरे गाड़ी में सटा दिया। गाड़ी पर तीन लोग सवार थे। तीनों लोग मेरे साथ मारपीट धक्का लुक्की किया। मेरे जेब से 6000 नकद राशि छीन लिया। ऑटो का दो टायर खोल कर ले गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जान से मारने की धमकी देकर 30 हजार नगदी समेत चांदी का चेन और मोबाईल की छिनतई इसके अलावा मेरा ओप्पो का मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी बुक भी छीन लिया गया है। पीड़ित ने कहा है कि मेरा ऑटो ...