चतरा, नवम्बर 26 -- Chatra News: लावालौंग प्रतिनिधि। सी-समवाय, 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लावालौंग के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड के लावालौंग, मंधनिया, कदहे, टूनगुन, परामातु और कसियाटांड़ गांव की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और दमखम का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कदहे, मंधनिया और टूनगुन गांव की टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 35वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट श्री संजीव कुमार सिंह के निर्देश पर किया गया। प्रतियोगिता का नेतृत्व सहायक कमांडेंट श्री प्रकाश चंद्र दास ने किया। इस अवसर पर एसएसबी के...