चतरा, जुलाई 11 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे हैं। बावजूद इसके चतरा जिला में फॉर्म वितरण का काम लगभग 70 प्रतिशत हो गया है वहीं 25 प्रतिशत ऑनलाइन हो चुका है। शहर की अपेक्षा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट नेटवर्क कमजोर होने के कारण मतदाताओं का सत्यापन और ऑनलाइन फॉर्म अपलोड करने में काफी परेशानी हो रही है। कई बीएलओ ने बताया कि दोपहर 12 बजे के बाद नेटवर्क और अधिक कमजोर हो जाता है, जिससे एक-एक फॉर्म अपलोड करने में कई मिनट लग जाते हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: उधवा : एसआईआर का अबतक 12 प्रतिशत डिजिटाइजेशनतकनीकी बाधाएं बीएलओ का कहना है कि बार-बार पोर्टल से लॉगआउट होने और दोबारा लॉगिन करने के कारण काम की रफ्तार प्रभावित हो...