चतरा, जुलाई 16 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर)-2026 के अंतर्गत शत-प्रतिशत इनोमुरेशन फार्म (गणना प्रपत्र) वितरण एवं उसके डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को उप निर्वाचन पदाधिकारी, चतरा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 27-चतरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या-47 की बीएलओ तनुजा कुमारी, मतदान केन्द्र संख्या-252 की बीएलओ सरिता देवी तथा मतदान केन्द्र संख्या-318 की बीएलओ उर्मिला देवी को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शॉल एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सम्मानित बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता में बीएलओ की भ...