चतरा, सितम्बर 30 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की 30 सितंबर तक अंतिम तारीख थी। इसलिये जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों और निर्वाचन कार्यालयों में मतदाताओं की भारी उपस्थिति दर्ज की गई। वोटर लिस्ट में अपनी जानकारी दुरुस्त करवाने के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। जानकारी के अनुसार, मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण और विसंगतियों को दूर करने के लिए नागरिक काफी जागरूक दिखे। अंतिम दिन होने के कारण उन मतदाताओं ने विशेष रूप से केंद्रों का रुख किया, जिनके रिकॉर्ड में नाम, उम्र, पते या फोटो में कोई गड़बड़ी थी। भारी संख्या में उपस्थित मतदाताओं ने निर्वाचन अधिकारियों और बीएलओ के समक्ष अपने जरूरी दस्तावेजों की जांच करवाई और आवश्यक सुधार करवाकर उसे ठीक करवाया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News...