चतरा, सितम्बर 2 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कान्हाचट्टी मंडल की मासिक बैठक सायल बगीचा परिसर में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार रखे।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम एसआईआर में सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में बीएलओ को सहयोग करते हुए पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा अपात्र अथवा आवश्यकतानुसार हटाए जाने वाले नामों के संबंध में नियमानुसार सहयोग एवं सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में संगठन...