चतरा, जुलाई 18 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में चतरा जिला लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) का वितरण शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। अब फॉर्म के सत्यापन, डिजिटाइजेशन और ऑनलाइन अपलोड का कार्य तेजी से चल रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अभियान की प्रगति लगभग समान रही है, जहां दोनों के बीच केवल एक प्रतिशत का अंतर दर्ज किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,19,673 तथा सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में 3,76,926 मतदाता हैं। एसआईआर अभियान के तहत चतरा विधानसभा में अब तक 60 प्रतिशत, जबकि सिमरिया विधानसभा में 61 प्रतिशत मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूरा हो चुका है। जिले में प...