चतरा, सितम्बर 14 -- Chatra News: एनसीबी के वारंटी अभियुक्त को हंटरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार एनसीबी के वारंटी अभियुक्त को हंटरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तारहंटरगंज निज प्रतिनिधिहंटरगंज पुलिस ने एनसीबी रांची के पुराने मामले में एक फरार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कोबना गांव के वद्यिानंद महतो के रूप में हुई है। वह एनसीबी रांची थाना कांड संख्या-10/19, एनडीपीएस कांड संख्या-13/2020 का नामजद अभियुक्त है। लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी अभियुक्त को हजारीबाग न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...