Chatra News: एनडीपीएस एक्ट का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
चतरा, जुलाई 10 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि थाना कांड संख्या 61/26 में एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त अनुज कुमार केसरी लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर शाम पुलिस टीम ने सलगा गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रखंड मुख्यालय निवासी श्यामलाल साव के पुत्र अनुज कुमार केसरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Chatra News: एनडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.