चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। कोल ट्रांसपोर्टिग कंपनियों के लापारवाही के कारण एनटीपीसी के करणपुरा पावर प्लांट में कोयले की संकट से उबर नहीं पाया है। जिस प्लांट को 1980 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए हर रोज 30 से 32 हजार टन कोयले की जरूरत है वहां मात्र 18 से 20 हजार टन आपूर्ति हो रही है। बताया गया कि पिछले सितंबर माह से कोयले की आपूर्ति में कमी आ रही है। एनटीपीसी को कोयला सप्लाई करने वाली ओसेल, नक्काश और पीएनएम कंपनी है जो आम्रपाली और चंद्रगुप्त से कोयला आपूर्ति करने में पूरी तरह विफल हो रही है। एक माह पूर्व तो एक युनिट से 660 मेगावाट उत्पादन प्रबंधन को रोक देना पड़ा था। इस मामले की सूचना दिल्ली दरबार को दे दी गयी है। बताया गया कि एनटीपीसी ने कोयला आपूर्ति के लिए नये सिरे से टेंडर निकालने जा रही है। एनटीपीसी के कुछ अध...