चतरा, जुलाई 31 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने दिल्ली में एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने राहम के लंबित मुआवजा, सड़क निर्माण और फ्लाई ऐश प्रदूषण का मामला जोरदार तरीके से उठाया। विधायक का कहना था कि प्लांट के बीचोबीच स्थित राहम के खाता नं26 प्लाट 735 में लगभग चार एकड़ रैयती जमीन और संरचना का मुआवजा एनटीपीसी करणपुरा प्लांट द्वारा 10 साल बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। जबकि इस जमीन के आसपास ऐशपौंड की भरमार है। विधायक ने इसके अलावा पिपरवार से सिमरिया तक छटश् सड़क निर्माण करवानेतथा फ्लाई ऐश (फलाइ एैश) के कारण क्षेत्र में हो रहे पर्यावरणीय की निवारण करने की मांग की। यह भी पढ़ें- विधायक रोशन लाल चौधरी ने एनटीपीसी के सीएमडी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन इस मामले मे एनटीपीसी के सीएमडी ...