चतरा, नवम्बर 22 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी करणपुरा पावर प्लांट के कैंटीन में काम करने वाला एक कर्मी 21 वर्षीय अंजिथ के0 ने फिल्मी अंदाज में आत्महत्या कर लिया। यह घटना शुक्रवार की रात 11 बजे उस वक्त की है जब कर्मी अपने आवास में थे। मृतक केरल का निवासी था। आत्महत्या के पीछे वजह तो साफ नहीं है पर पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद की संभावना है। जानकारी के अनुसार तीन माह पूर्व उक्त युवक कैंटीन में सेवा देने के लिए टंडवा आया था। घटना की रात वह अपने क्वार्टर में था। बताया गया कि आत्महत्या के पहले युवक ने अपना बायां हाथ का नस चाकू से काटा। यह भी पढ़ें- Noida News: युवक ने मोबाइल में वीडियो बनाते हुए फंदा लगाकर जान दी उसके बाद रस्सी के सहारे उसने आत्महत्या कर लिया। लोगों का कहना है कि आत्महत्या की पूरी तस्वीर आनलाइन किसी को दिखा...