चतरा, सितम्बर 24 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। भद्रकाली महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई 1 एवं इकाई 2 के तत्वावधान में एनएसएस दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ दुलार ठाकुर ने की। वहीं बतौर मुख्य देश के उभरते हुए हुए युवा वैज्ञानिक बेल्जियम बे पोस्ट डॉक्टरल शोधरत करनी निवासी डॉक्टर अमल किशोर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विषय प्रवेश कराते हुए प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर ने एनएसएस के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य युवाओं में समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहने के लिए तैयार करना है। यह भी पढ़ें- Chapra News: रा...