चतरा, सितम्बर 3 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में एक माह पुर्व हुए मारपीट मामले में अबतक नामजद किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं होने से बरैनी गांव निवासी मो जावेद ने नाराजगी जताते हुए एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। सदर थाना कांड संख्या 330/2026 में नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, गैर-जमानती अपराध से संबंधित मामले में आरोपी दयानंद सिंह, आनंद सिंह और मयानंद सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत 7 अगस्त 2026 को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आवेदक का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज हुए एक माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी नहीं होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वे किसी अप्रिय घटना ...