Chatra News: एंबुलेंस के पहिये थमे तो मरीजों की बढ़ी मुश्किलें, इलाज से पहले किराये का संकट
चतरा, नवम्बर 21 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। जिले में 108 एंबुलेंसकर्मियों की हड़ताल अब मरीजों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने के लिए जिस एंबुलेंस सेवा पर लोगों को सबसे अधिक भरोसा रहता है, उसके पहिये थमने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों के सामने मरीज को अस्पताल पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है।108 एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों को कभी निजी वाहन तो कभी दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। निजी वाहन चालकों को मनमाना किराया देने की मजबूरी है। वहीं, 104 एंबुलेंस उपलब्ध होने पर भी कई बार परिजनों को अपनी जेब से डीजल-पेट्रोल भरवाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: 108 एंबुलेंस की हड़ताल से ग्रामीण मरीजों की बढ़ी परेशानी, निजी वाहनों के भरोसे इलाज ऐ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.