चतरा, अक्टूबर 24 -- Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र के पेक्सा गांव में शनिवार को ऋण की राशि वसूलने गए एक निजी कंपनी के मैनेजर के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में कंपनी के मैनेजर पिंटू कुमार के माथे पर चोट लगी है। घायल मैनेजर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर में प्राथमिक उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी की ओर से गांव की कई महिलाओं को ऋण दिया गया था। इसी ऋण की बकाया राशि की वसूली के लिए मैनेजर पिंटू कुमार शनिवार को पेक्सा गांव पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी, जिससे उनका माथा जख्मी हो गया। घटना के बाद घायल मैनेजर ने मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए गिद्धौर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जु...