चतरा, जुलाई 18 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। उपनिर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बारिसाखी स्थित मतदान केंद्र संख्या 157, 158 एवं 159, रुपिन मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 161 तथा मझगावांतरी स्थित मतदान केंद्र संख्या 166 का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा एसआईआर के तहत भरे जा रहे प्रपत्रों का अवलोकन किया और कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें तथा ग्रामीणों से अधिक से अधिक सहयोग प्राप्त कर योग्य मतदाताओं का विवरण सही ढंग से दर्...