चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। दुर्गा पूजा सहित दिवाली और छठ पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए चतरा पुलिस पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में बुधवार को शहर के केशरी चौक पर पुलिस की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एसडीपीओ सन्नी वद्र्धन के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में मेजर समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जिला पुलिस बल के जवान शामिल हुए। इस दौरान हुडदंगियों पर राइट कंटोल वाहन का प्रयोग, आसू गैस व लाठी चार्ज कर उसे अबने कब्जे में कैसे लिया जाता है उसका अभ्यास किया गया। वहीं असमजिक तत्वों और हुडदंगियों को सचेत किया गया कि अगर कोई भी गलती उसके द्वारा होती है तो पुलिस पूरी तरह से हर परिस्थिति से निपटने के लिये तैयार है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दशहरा मेले में महिलाओं-बच्चों क...