चतरा, सितम्बर 26 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुमित कुमार जयसवाल के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपेरशन डॉ मनीष लाल ने किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित कुमार जयसवाल ने इस संबंध में बताया कि आसपास के क्षेत्रों से काफी महिलाओं ने बंध्याकरण के लिए अपना पंजीकरण कराया था । जिसके बाद सभी का जांच किया गया। जांच में महिला बंध्याकरण के लिए शारीरिक रूप से योग्य पाया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के तहत एक पुरुष की नसबंदी की जा रही है । उन्होंने बताया कि बन्ध्याकरण व नसबंदी के पहले तथा बाद में समुचित सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। महिला बंध्याकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीपीएम मारूफ एएनएम नीता, सीमा स...