चतरा, जुलाई 14 -- Chatra News: इटखोरी निज प्रतिनिधि इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र में इस बार नहीं मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेला, छोटे परिवार का दिया संदेश नहीं दी गई । कुछ सहिया 10 बजे से 2 बजे तक कार्यक्रम का इंतजार करते रहे लेकिन कार्यक्रम आयोजित नहीं की गई। वहीं स्वास्थ्य केन्द्र के कार्यक्रम पदाधिकारी मारूफ खान अपने कार्यालय में कार्य को निपटाते देखे गए । उनसे इस कार्यक्रम के संबंध में बात हुई तो उन्होंने कहा कि कार्यक्रम किया जाएगा लेकिन कार्यक्रम नहीं हुआ । 11 जुलाई को भी कार्यक्रम आयोजित नहीं की गई । विश्व जनसंख्या दिवस 2026 के अवसर पर अस्पताल में परिवार नियोजन मेला लगाया जाता है , इसका मुख्य उद्देश्य योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी देना और जागरूकता बढ़ाना है. मेले में विभिन्न परिवार नियोजन सा...