चतरा, अगस्त 9 -- Chatra News: इटखोरी प्रतिनिधि। इटखोरी मां भद्रकाली कांवरिया सेवा संस्था के शिविर के समीप गढ़वा जिले से आए महिला कांवरिया 45 वर्षीय गीता देवी पति विनोद यादव एकाएक अचेत हो गई। इसे देखकर मां भद्रकाली कांवरिया सेवा संस्था के कुंदन कुमार, धीरज चंद्रवंशी , पारस शर्मा ने एबुलेंस मंगवाकर उसे अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सक अशोक कुमार ने इलाज किया । इस मौके पर चिकित्सक ने कहा कि महिला को बीपी के कारण अचेत हो गई थी, अभी स्थिति सामान्य है। गढ़वा से बस से चलकर आए 60की संख्या ने कावरियों ने मां भद्रकाली सेवा संस्था के सदस्यों की खूब सराहना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...