Chatra News: इटखोरी में बाईक की डिक्की से जेवर की चोरी वाली खबर में लगाना है-
चतरा, जुलाई 14 -- Chatra News: इटखोरी प्रखंड में इन दिनों चोरी की वारदात बढ़ गयी हैं। पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही ऐसी घटनायें हो रही है। कुछ माह पूर्व ही ब्लॉक कॉलोनी से दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चैन छीन कर उच्चके भाग गए थे। वहीं हाई स्कूल निवासी एक महिला का सोने का चैन उच्चकों ने छीन लिया था, पथरिया के एक घर में भी लाखों की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है, लेकिन किसी भी मामले में पुलिस ने अभी तक उद्भेदन नहीं कर पाई है। स्थानीय लोगों का भरोसा इटखोरी पुलिस पर से उठता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यहां की पुलिस केवल बालु और अफीम के पीछे भाग रही है। अपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लगा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.