चतरा, जुलाई 24 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी थाना क्षेत्र के गुल्ली मोड़ के समीप शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय मुकेश राणा की मौत हो गई। मृतक मुकेश राणा पिता- गोविंद राणा कान्हाचट्टी थाना क्षेत्र के बक्सपुरा गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वह सुबह किसी निजी काम से बाईक से इटखोरी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गुल्ली मोड़ के पास उसकी बाईक अनियंत्रित होकर जेसीबी के पीछे जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल मुकेश को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

परिजनों का आक्रोश परिजनों ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग शाम पांच बजे चतरा-चौपारण मुख्य मार्ग को प...