Chatra News: इटखोरी में एक ही रात में तीन घरों में हुई चोरी
चतरा, नवम्बर 15 -- Chatra News: इटखोरी, निज प्रतिनिधि। इटखोरी प्रखंड की धुना पंचायत के राजपुर गांव में एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों ने ओमप्रकाश सिंह के घर लाखों के जेवरात व नगद ले गए ओमप्रकाश सिंह छठ महापर्व में भाग लेने अपने एक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं लव कुमार सिंह, नयन कुमार सिंह के घर भी चोरों ने बाहर से बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले की जानकारी मिलने पर जिप सदस्य प्रतिनिधि भरत साव व मुखिया प्रतिनिधि रमाशंकर पासवान ने घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द ही मामले का उद्भेदन के चोरों को सलाखों के पीछे डालने की मांग किया है। पीड़ितों द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.