चतरा, नवम्बर 21 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। भुरकुंडा जंगल के दारीदाग मोड़ के समीप एक अनियंत्रित एलपी ट्रक ने कई पेड़ों को धराशाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 33 हजार बिजली के तार को भी नुकसान पहुंची है बिजली विभाग के जेई तरुण कुमार के नेतृत्व में बिजली को बहाल करने में उनकी टीम ने जल्द ही सफलता हासिल कर लिया । हालांकि चालक का अभी तक कोई अता पता नहीं है गाड़ी बिहार के गया की है । हाइवा टंडवा से फ्लाई ऐश लोड कर जहानाबाद बिहार जा रही थी , इसी बीच लगभग 4 बजे सुबह यह घटना घटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...