चतरा, जुलाई 8 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड बीडीओ सोमनाथ बांकीरा 20 सूत्री अध्यक्ष जागेश्वर यादव बीपीओ अजय कुमार सिन्हा जेई विनोद कुमार उमेश महतो समेत रोजगार सेवक ने किया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आम का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर प्रखंड स्तर पर आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया है । कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना से लाभान्वित होकर लाभुक आत्मनिर्भर व स्वावलंबी हो रहे हैं । मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष जागेश्वर यादव ने कहा कि आम बागवानी से पर्यावरण को संतुलित करने में कारगर साबित हो रहा है । साथ इ...