चतरा, अक्टूबर 6 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ, जिला चतरा के संरक्षक स्वर्गीय इंद्रु राम प्रजापति को श्रद्धांजलि देने पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल मंगलवार को चतरा पहुंचे। उन्होंने स्व. इंद्रु राम प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। उनके साथ माटी कला के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद प्रजापति, प्रदेश युवा अध्यक्ष शंभू प्रजापति और हजारीबाग जिला अध्यक्ष पप्पू प्रजापति भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में चतरा जिला अध्यक्ष गौतम प्रजापति, जिला संरक्षक नंदकिशोर प्रजापति, जिला सचिव कमलेश प्रजापति, मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार प्रजापति, उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, महादेव प्रजापति, कोषाध्यक्ष उमेश प्रजापति समेत समाज के दर्जनों लोग शामिल हुए। चतरा प्रखंड अध्यक्ष रोहन प्रजापति, ...