चतरा, अक्टूबर 3 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। विश्व पशु दिवस के मौके पर जिले में आवारा पशुओं की स्थिति एक बार फिर चिंता का विषय बनी हुई है। चतरा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों, बाजारों और चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में आवारा पशु और कुत्ते घूमते नजर आते हैं। इनके संरक्षण, भोजन और पुनर्वास के लिए अब तक चतरा नगरपालिका के पास कोई ठोस और स्थायी व्यवस्था नहीं बन सकी है। जिले में आवारा पशुओं के लिए एक भी आश्रय स्थल नहीं हैं। नियमित देखभाल और उपचार की व्यवस्था भी प्रभावी नहीं है। आवारा कुत्तों के लिए भोजन उपलब्ध कराने को लेकर भी कोई निर्धारित स्थान नहीं है। भोजन की तलाश में कुत्ते सड़कों और बाजारों में भटकते हैं। कई बार इनके अचानक सड़क पर आने से दुर्घटना की स्थिति बन जाती है। वहीं, कुत्तों के काटने की घटनाओं के बाद लोगों को एंटी रैबिज वैक...