चतरा, जुलाई 3 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के चारु पंचायत अंतर्गत आरूगढ़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ। यज्ञाचार्य उमेश पांडे के नेतृत्व में विधिवत पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है।महायज्ञ में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर है। आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। शनिवार को भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली जाएगी, वहीं रविवार को वैदिक विधि-विधान के ...