चतरा, नवम्बर 7 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी चौक स्थित भिखारी कम्प्लेक्स में आराध्या इंटरप्राइजेज बैट्री सेल एन्ड सर्विस का उद्घाटन किया गया। आराध्या इंटरप्राइजेज के शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के पश्चात किया। विधायक ने कहा कि जहां एक ओर युवा अफीम गांजा चरस का व्यवसाय कर रास्ता भटक रहे है वही बबलू कुमार चंद्रवंशी व्यवसाय शुरू कर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने है। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, पूर्व जिला मंत्री सतीश कुमार सिंह, जीप सदस्य प्रतिनिधि भरत साव, विधायक प्रतिनिधि देवकुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि निरंजन कुमार सिंह, श्याम प्रसाद सिंह, कृष्णा साव, मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजय भारती, छात्र नेता प्...