चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली चंद्रगुप्त एरिया से हर रोज एक लाख टन कोयला डिस्पैच पर जीएम और पीओ लगे हुए हैं। मंगलवार को 24 घंटे में अधिकारियों की टीम ने 1.4 लाख टन कोयला डिस्पैच कर सीसीएल में रिकार्ड बनाया। बताया गया कि आम्रपाली के शिवपुर साइडिंग से हर रोज 80 हजार टन कोयला डिस्पैच के लिए वैरीयंट समेत तीन ट्रांसपोर्टिग कंपनियों को सीसीएल ने लगाया है। सितंबर माह तक आम्रपाली ने 110 लाख टन कोयला उत्पादन किया है। जबकि आगामी 31 मार्च तक 170 लाख टन कोयला उत्पादन करना है। जीएम संजीव कुमार का कहना है कि अब हर रोज एक लाख टन कोयले की डिस्पैच करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...