चतरा, नवम्बर 20 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। चतरा चौपारण मार्ग पर स्थित इटखोरी बक्सा पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग को लेकर हाई कोर्ट के अधिवक्ता आज से अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सत्याग्रह तब तक जारी रहेगा, जब तक पुल का निर्माण कार्य पूरा कराने और नए पुल पर आवागमन शुरू करने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। अधिवक्ता योगेंद्र यादव ने इटखोरी एवं आसपास के क्षेत्र के सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से इस जनहित के आंदोलन में शामिल होकर अपना समर्थन देने की अपील की है। इन्होंने पूर्व में ही जिला प्रशासन को अवगत कराया था कि इन मांगों को लेकर 21 नवंबर 2026 से बक्सा पुल के समीप अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur N...