चतरा, जुलाई 13 -- Chatra News: प्रखंड मुख्यालय स्थित हॉस्पिटल रोड की स्थिति इन दिनों अत्यंत जर्जर हो गई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: गड्ढेनूमा सड़क से अनुमंडल अस्पताल जाने में इमरजेंसी मरीजों को आफतसड़क की स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बनहा मोड़ तक जाने वाली लगभग आधा किलोमीटर लंबी यह मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाली का आलम यह है कि यहां यह पहचानना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों के बीच सड़क बची है। सड़क पर बने बड़े-बड़े और गहरे गड्ढों के कारण यहां से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है। सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को हो रही है, जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना होता है। एम्बुलेंस या अन्य वाहनों के हिचकोले खाते हुए गुजरने के कारण मरीजों की स्थित...