चतरा, अक्टूबर 23 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उड़सू गांव स्थित बड़की नदी के बैंगनतरी मे कथित अवैध बालू उत्खनन के मामले में टंडवा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। सीआई प्रकाश कुमार के बयान पर कांड संख्या 240/26 में खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत् पुलिस ने एक पोकलेन और बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है। दर्ज केस में संबंधित वाहन मालिक और चालक और संबंधित कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।जानकारी के अनुसार चंद्रगुप्त से प्रभावित बैंगनतरी घाट से अवैध रूप से बालू उठाव किए जाने का मामला सामने आने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर उक्त कदम उठाया गया। यह भी पढ़ें- Chatra News: चंद्रगुप्त नदी में बालू उत्खनन के मामले में पोकलेन समेत दो वाहन जब्त बताया गया कि टंडवा केरेडारी थाना सीमा विवाद के कारण घंटों मामला फंसा रहा। लिहाजा...