चतरा, अक्टूबर 25 -- Chatra News: कुंदा प्रतिनिधि । अवैध पोस्ता खेती के खिलाफ शनिवार को कुंदा प्रखण्ड अंतर्गत सिकीदाग पंचायत भवन में संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुंदा थाना पुलिस, वन विभाग के कर्मी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती से होने वाले कानूनी और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने एनडीपीएस एक्ट1985 के तहत अवैध पोस्ता की खेती से संबंधित कड़े कानूनी प्रावधानों तथा सजा और जमीन जब्ती के प्रावधानों की जानकारी दी गई। वही लोगो को अवैध पोस्ता की खेती से होने वाले नुकसान जमीन की उर्वरता प्रभावित होने, युवा पीढ़ी पर नशे के दुष्प्रभाव के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान ग्रा...