Chatra News: अरविंद के तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
चतरा, अक्टूबर 7 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। एनएच-22 सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने रंगवारा गांव के एक हंसता खेलता परिवार को उजाड़ कर रख दिया। तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से अरविंद कुमार सिंह की असमय मौत हो गई। अरविंद वैसे बेरोजगार था, लेकिन लोगों के साथ मिलकर छोटे मोटे ठेकेदारी का काम कर घर परिवार चलाता था। इस हादसे ने उनके तीन नाबालिग बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया छीन लिया है। अनाथ हुए बच्चों में दो बेटियां और एक महज पांच साल का मासूम बेटा शामिल है, जिन्हें अब तक यह भी नहीं मालूम कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
गांव में पसरा मातम, नहीं जला चूल्हा अरविंद कुमार सिंह की मौत की खबर जैसे ही रंगवारा गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.