चतरा, जुलाई 23 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के पांडेपुरा पंचायत के करमा गांव में गुरुवार की सुबह कुआं में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा रविंद्र कुमार का 10 वर्षीय पुत्र अमित कुमार है। परिजनों ने बताया कि बच्चा अमरुद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान बच्चा अमरूद पेड़ से नीचे स्थित कुआं जा गिरा। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया। जिसके बाद आस पास लोग वहां पहुचे और काफी मसक्कत के बाद उसे कुआं से बाहर निकाला। लेकिन उससे पहले बच्चा दुम तोड़ चुका था। आनंद फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Jamui News: आहर में डूबने से एक बच्चे की हुई मौत जहां चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक बच्चा दो पुत्री में अपने माता पिता का इकलौता...