चतरा, जुलाई 17 -- Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। कुंदा थाना क्षेत्र के मरगड़ा गांव में बुधवार की देर शाम हुए हादसे में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इसी गांव केमहेश गंझु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महेश बुधवार की शाम लगभग 7 बजे अपने खेत में हल जोतकर ट्रैक्टर चलाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान मरगड़ा स्कूल के पास ट्रैक्टर खड़ा किया। लेकिन दुर्भाग्य वस ट्रैक्टर का चाबी नीचे गिर गया। ट्रैक्टर की चाबी उठाने के लिए वह जैसे ही नीचे उतरा, इसी बीच ट्रैक्टर लुढ़ककर उसके ऊपर ही चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। महेश गंझु की मौत से पत्नी उर्मिला देवी समेत पांच बच्चे बेसहारा हो गये। घटना की सूचना मिलते ही कुंदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। गुरूवार को पोस्ट...