चतरा, अक्टूबर 6 -- Chatra News: अपनी मांगो को लेकर चतरा के होमगार्ड कल करेंगे बैठक अपनी मांगो को लेकर चतरा के होमगार्ड कल करेंगे बैठकमयूरहंड प्रतिनिधिअपनी मांगो को लेकर चतरा जिले के होमगार्ड जवान कल 7 अक्टूबर को बैठक करेंगे। बैठक का आयोजन चतरा के पत्थलदास मंदिर के प्रांगण में किया जाना है। जिसको लेकर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, प्रदेश उप सचिव रंजय कुमार सिन्हा ने जवानों को जागरूक करने के उद्वेश्य से बैठक का आयोजन किया है। एसोसिएशन के अधिकारियों ने बताया कि जवानों के हित के लिए सरकार से चल रहे गतिविधि और मांगो के बारे में अहम कई बिंदुओं पर चर्चा किया जाना है। संघ के जिला संरक्षक रामलखन पाल ने कहा कि बैठक में जिले भर के जवान शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...