चतरा, सितम्बर 10 -- Chatra News: अतिक्रमण की मार चमक खोता सुभाष पार्क, एसडीओ के जाते ही चौंक पर सब्जी विक्रेताओं का कब्जा अतिक्रमण की मार चमक खोता सुभाष पार्क, एसडीओ के जाते ही चौंक पर सब्जी विक्रेताओं का कब्जा सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया चौक के सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था पर एक बार फिर से ग्रहण लग गया है। वर्ष 2024 की शुरुआत में तत्कालीन एसडीओ सह आईएएस अधिकारी सन्नी राज के प्रयासों से जिस चौक का कायाकल्प किया गया था, वह प्रशासनिक अनदेखी के कारण आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। उनके स्थानांतरण के बाद देखरेख के अभाव में स्थितियां पूरी तरह बिगड़ चुकी हैं। तत्कालीन एसडीओ ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को पास की सरकारी भूमि में स्थानांतरित कर एक खूबसूरत 'सुभाष पार्क' का रूप दिया था। बच्चों के लिए झूले लगवाए थे और सेल्फी प्वाइंट बनवाया थ...